Saturday, October 25, 2008

poem


THE UNRELENTING SNOW

It dawned.
It was a wonderful dawn indeed.
For all around my house, was a carpet of silvery snow.
The sun has just risen.
But its rays however, could not melt the snow.

The snow was like a mirror reflecting the beautiful nature.
Under the trees, the snow reflected green rays,
And the trees looked like young women draped in green.
The sun moved up higher in the sky.
But its forceful rays could still not melt the snow.

And all of a sudden,
There was a pounding noise of bombs and guns in the air.
The ears quaked and the frightened birds hovered in the sky.
The tiny tots abandoned their play and ran for shelter
And the snow remained a silent spectator.

The blood of dying men and women fell on the hard snows.
And at last, the snow gave in!
The stone – like snow melted.
And a tiny red stream was flowing by the mountain side!

Wednesday, October 22, 2008

poem - kavita

प्‍यार

दो अक्षरों का मिलन
चार आँखों की दास्तान
दो दिलों का फर्माना
खुदा दिया वरदान।

यही प्‍यार है सनम
दिल धड़कता है
किसी की याद में
किसी की चाह में
किसी की इतबार में
यही प्‍यार है सनम

आंखें निहारती हैं
किसी की राह में
किसी के इंतज़ार में।

लेकिन दिल !
ढेर सारा दर्द बख्‍श कर
हमें वीरान में छोड़कर

खुद चैन से सो जाता है

हमें बेचैन करता है।





Tuesday, October 21, 2008

कविता







जीवन के पथ पर चलते र‍हना,
प्रगति के रथ पर आगे बढ़ना
सुख दुःख का क्रम तो आता ही रहता
फूल और कांटे तो बिखरते रहते
व्यथा बढ़ती रहती है
फिर भी तुम...



कभी न अपने रास्ते से डगमगाना
विभीषिकाओं से विचलित न होना
कर्त्तव्य अपना कभी न भूलना।
मंज़िल तुझे मिले या न मिले
कर्ममार्ग पर अडिग रहना।



जन्म एक प्रश्न हो तो...?
कर्म उसका जवाब है।
इसके लिए फल की आशा न करना
आत्मनिर्भर होकर हमेशा रहना
कभी न अपना मनोबल खोना
यह तो एक जीवन सत्य है।



उगते हुए सूरज को
हजारों मेघ भी न रोक सकते।
जीवन में आती हैं बाधाएँ अनेक
कभी न खोना अपना विवेक


ज़िंदगी के मकसद का प्रचार करना
जीवन के पथ पर चलते ही रहना।